x
मनोरंजन

मुनव्वर फारूकी गर्लफ्रेंड संग करेंगे ‘ऑन स्क्रीन’ रोमांस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कॉमेडियन के शो जीतने के बाद अब उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है और तो और उन्हें कई प्रोजेक्ट्स मिलना भी शुरू हो गए हैं। लॉक अप के बाद अचानक से मुन्नवर ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी का खुलासा कर दिया था, जबकि लॉक अप के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है। लेकिन वो अपनी बीवी से अब अलग हैं। मुन्नवर को एकता कपूर की पार्टी से लेकर कई मौकों पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया था। अब उनके फैंस के लिए एक अलग ही खुशखबरी सामने आई है।

मुन्नवर अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। कॉमेडियन ने खुद इस वीडियो के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में वो और नाजिला एक दूसरे के नजरों में डूबे नजर आ रहे हैं। गाने का नाम है- हल्की सी बारिश। ये म्यूजिक वीडियो 3 जून को रिलीज होगा। इस ऐलान के बाद मुन्नवर को फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”क्या न्यूज दी है भाई।”

ये पहला सीजन था और इसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था। फाइनल में मुन्नवर फारुकी के अलावा पायल रोहतगी और अंजली अरोड़ा पहुंची थी लेकिन आखिरी बाजी मुन्नवर मार ले गए थे। शो में आने से पहले मुन्नवर कंट्रोवर्सी में रहे थे। उनके स्टैंडअप कॉमेडी के चलते उन्हें पिछले साल जेल भी जाना पड़ा था।

Back to top button