Close
मनोरंजन

बेटे संग अनिल कपूर के घर पहुंचे आनंद और सोनम -वीडियो

मुंबई – सोनम और आनंद अहूजा माता-पिता बन गए हैं। सोनम ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसके बाद 20 अगस्त को अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद सोनम और आनंद दोनों अपने बच्चे को लेकर आज पहली बार अनिल कपूर के घर पहुंचे। इस दौरान आनंद नन्हे मेहमान को सीने से लगाए नजर आए। सोनम और आनंद के घर पहुंचने से पहले अनिल कपूर घर के दरवाजे पर खड़े नजर आए, जहां उन्होंने बच्चे का स्वागत धार्मिक रीति रिवाज के साथ किया।

सोनम और आनंद जब अपने बेटे के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे उस दौरान आनंद की गोद में सफेद कपड़े में लिपटा उनका बेटा नजर आ रहा है। दोनों जैसे ही घर के दरवाजे पर पहुंचे तो पहले से ही वहां पंडित मौजूद थे। वीडियो में बच्चे के घर में प्रवेश से पहले पंडित पूजा कराते नजर आ रहे हैं।

सोनम और आनंद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस की तरफ से भी बच्चे को खूब प्यार मिल रहा है। बता दें कि जब सोनम के बेटे का जन्म हुआ था, उसके बाद अभिनेत्री की मां और बहन दोनों उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची थीं। हाल ही में सोनम कपूर लंदन से वापस मुंबई अपनी डिलीवरी के लिए आई हैं। बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद तक अभी वह अपने माता-पिता के घर पर ही रहेंगी।

Back to top button