मुंबई – एक्ट्रेस कई बार अपनी हॉट अदाओं और अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं. उनका करियर पाकिस्तान में अभिनय से शुरू हुआ और बॉलीवुड तक भी पहुंचा। यहां भी वीना मलिक ने अपना नाम बनाया।
वीना मलिक भारत में ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आई थीं। वह बिग बॉस के चौथे सीजन में नजर आई थीं। अश्मित पटेल और उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि जब वे घर से बाहर निकले तो दोनों एक साथ नजर नहीं आए। वीना मलिक जब 10 साल की थी तब वह बिना देखे ही नोटबुक के ऊपर हाई हील्स, पाउच और लॉन्ग लेंस खींचती थी।
उन्हें पुरुषों से जलन होती है। क्योंकि पुरुष चार-चार शादियां करते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं कर सकते। वीना का मानना है कि महिलाओं को भी यह अधिकार मिलना चाहिए। वीना ने एफएचएम मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में आ गईं। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि मैगजीन ने उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की है. उन्होंने ऐसा फोटोशूट नहीं कराया था।
वीना ने सबसे पहले टीवी शो ‘प्राइम गॉसिप’ में काम किया था। इसके बाद ‘हम सब उम्मेद से हैं’ ने उनकी अदा का जलवा बिखेरा। उन्होंने फिल्म ‘दाल में कुछ काला है’ से अभिनय की शुरुआत की। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद वीना ने फिल्म ‘जिंदगी 50-50’ में एक वेश्या की भूमिका भी निभाई। इसके अलावा वीना ने साउथ इंडिया में बनी ‘डर्टी पिक्चर’ में सिल्क स्मिता का रोल प्ले किया था। वह ‘सुपर मॉडल’ और ‘गली गली चोर है’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।