Close
भारत

फिल्म RRR से सीता के किरदार में आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। वह 28 साल की हो गयी। बर्थडे से पहले आलिया ने शानदार पार्टी थ्रो की जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे और आलिया भट्ट के करीबी दोस्त शामिल हुए। हालांकि कोरोना संक्रमित होने के कारण बर्थडे गर्ल के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पार्टी में शामिल नहीं हो पाए। आलिया ने ये पार्टी फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर करण जौहर के घर पर दी थी।

इस बीच आलिया ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। दरसअल डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म RRR से आल‍िया भट्ट के लुक को रिलीज कर दिया गया है। आल‍िया के बर्थडे पर उनके लुक को रिलीज करने का इससे बेहतर मौका नहीं था। आल‍िया इस फिल्म में सीता के किरदार में नजर आएंगी। लुक रिलीज करते ही फैंस का जबरदस्त रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है।

फिल्म में साउथ सुपरस्टार जून‍ियर NTR और राम चरण जैसे दिग्गज कलाकार हैं, वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आल‍िया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। RRR में आल‍िया का फर्स्ट लुक बेहद शानदार है। लुक की चर्चा करें तो आल‍िया इसमें साउथ इंड‍ियन गेटअप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वे रेड प्र‍िंटेड ब्लाउज के साथ ग्रीन साड़ी, नाक में छोटी सी रिंग, माथे पर बिंदी, घुंघराले बाल और उसपर गजरा लगाए पारंपर‍िक लुक की झलक पेश कर रही हैं। उनके इस लुक को देख एक बार को भारत फिल्म में कटरीना कैफ के लुक की याद आ जाएगी। इस साल 13 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Back to top button