x
मनोरंजन

ऑनस्क्रीन Akshay Kumar-Ajay Devgn का दिखेगा याराना


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हाल ही में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ मे देखा था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। साथ ही, सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन की जोड़ी भी फैंस का दिल जीत ले गई। हालांकि फिल्म में अजय देवगन ने महज कैमियो रोल में ही एंट्री मारी थी। बावजूद इसके इन दोनों की जोड़ी दर्शकों की ढेर सारी तालियां लूट ले गईं। अब चर्चा है कि इस फिल्म के बाद एक बार फिर ये स्टार्स एक साथ आने की प्लानिंग में हैं।

अक्षय कुमार और अजय देवगन को कुमार मंगत के निर्माण में बनने वाली फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। इस फिल्म को बच्चन पांडे स्टार ने अपनी ओर से सहमति दे दी है। अब सिर्फ अजय देवगन की हां का इंतजार है। फिल्म स्टार अजय देवगन इन दिनों गोवा में हैं। जहां वो श्रिया सरन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को पूरा करने के बाद जब एक्टर अजय देवगन मुंबई लौटेंगे तब निर्माता इस फिल्म को लेकर बात करने वाले हैं।

फिल्म स्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन इससे पहले एक साथ इंसान फिल्म में काम कर चुके हैं। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। हालांकि उस वक्त ये फिल्म थियेटर्स पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए। अब बज है कि जल्दी ही ये जोड़ी एक बार फिर ऑन स्क्रीन दिखने वाली है।

Back to top button