Close
मनोरंजन

Anushka Sharma का करियर पूरी तरह बर्बाद करना चाहते थे करण जोहर

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा द्वारा बॉलीवुड में ‘कॉर्नर किए जाने’ के खुलासे के कुछ दिनों बाद, करण जौहर का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह अनुष्का शर्मा की ‘हत्या’ करना चाहते हैं। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और लेखक-संपादक अपूर्वा असरानी ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और जौहर को ‘प्रतिभाशाली बाहरी लोगों के खिलाफ गंदी राजनीति’ करने के लिए फटकार लगाई है।

अनुष्का शर्मा को लेकर भी एक खबर सामने आई है कि करण जौहर उन्हें पसंद नहीं करते थे। इसलिए उन्होंने शुरुआती दौर में अनुष्‍का शर्मा के करियर को तबाह करने की कोश‍िश की थी। हालांकि बाद में इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया था। इसके लिए करण जौहर ने अनुष्का से माफी मांगी थी। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं करण जौहर को अनुष्का शर्मा क्यों पसंद नहीं थी।

फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए आदित्य चोपड़ा को एक्ट्रेस की तलाश थी। उस वक्त करण जौहर ने आदित्य को अनुष्का को साइन करने से मना कर दिया था। करण चाहते थे कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ सोनम कपूर काम करें। हालांकि ,जब उन्‍होंने अनुष्‍का शर्मा की ‘बैंड बाजा बारात’ में देखी तो खूब इंप्रेस हुए और एक्‍ट्रेस से माफी मांगने के बारे में सोचने लगे। बाद में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ को भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया और ये सुपरहिट साबित हो गई। करण जौहर ने एक इवेंट में ये माना था कि वो अनुष्का शर्मा के करियर को खराब करना चाहते थे। करण ने कहा था कि जब आदित्य ने उनको अनुष्का की तस्वीर दिखाई थी तो उन्होंने अनुष्का को लेने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि जब फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में करण ने अनुष्का की एक्टिंग देखी तो वो हैरान रह गए और उनकी जमकर तारीफ की।

Back to top button