Close
मनोरंजन

ITA Awards 2022 : अनुज-अनुपमा की केमेस्ट्री देख पूरा माहोल तालीओ से गुज उठा -देखे वीडियो

मुंबई – स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आईटीए अवॉर्ड्स 2022 के कई प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना के प्रोमो (Rupali Ganguly-Gaurav Khanna Promo) ने खींचा है। इस प्रोमो में गौरव और रूपाली फिल्म दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे के आइकॉनिक गाने मेहंदी लगाके रखना…पर धांसू परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

ITA अवॉर्ड्स से सामने आई तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स यह जानने के लिए बेताब थे कि इसका प्रसारण टीवी पर कब होगा? तो अब इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली हैं। इसी के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) और अनुपमा (Anupama) के दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।

दोनों की इस परफॉर्मेंस पर महफिल में बैठे सभी लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए हैं। आलिया भट्ट, वाणी कपूर और करण जौहर इस परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो से पता चल रहा है कि अक्षरा-अभिमन्यु की परफॉर्मेंस को एक्टर रणवीर सिंह ने खूब एन्जॉय किया है। वैसे आप रविवार को आईटीए अवॉर्ड्स 2022 को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं? कॉमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।

Back to top button