Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट,टूट गई हैं हाथ की दो हड्डियां

मुंबई – टेलीविजन स्टार दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक्सीडेंट हो गया है। अभिनेत्री की टीम ने इंस्टाग्राम पर उनके और पति विवेक दहिया के प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी है। वहीं विवेक दहिया की पीआर टीम ने बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह खुलासा किया है कि दिव्यंका अस्पताल में भर्ती जिसकी वजह से लाइव सेशन को रद्द करना पड़ा है। वहीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के ठीक होते ही वह लाइव आकर आप सभी से बात करेंगे। दिव्यंका त्रिपाठी दहिया जो हाल ही में एड्रियशम के साथ एक अंडरकवर एजेंट के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टेलीविजन पर लौटी हैं। वह एक दुर्घटना का शिकार हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Soapbox (@soapboxprelations)

विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन रद

पीआर टीम की पोस्ट में लिखा है, ‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। दिव्यांका का कुछ घंटे पहले एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। विवेक उनके साथ हैं। हम आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं और दिव्यांका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।वहीं, एक्टर विवेक ने इस एक्सरे के साथ बताया है कि उनकी सर्जरी होनी है।

दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की पीआर टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और उनकी आज सर्जरी होगी। पोस्ट में लिखा है, ‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन रद्द कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक आप सभी से मिलेंगे। हम आपकी समझ और समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करें।’

फैंस को दी सूचना

इस बीच, विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन स्थगित कर दिया और अपनी पत्नी दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही उनके पास पहुंचे। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, उन्होंने फैंस को पत्नी के बारे में अपडेट दिया। इसमें लिखा था, ‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक ये करेंगे। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं।’

Back to top button