Close
मनोरंजन

Salman Khan News | इन एक्ट्रेस के संपर्क में आज भी हैं सलमान खान

मुंबई – सलमान खान के लिए फेमस है कि वे एक बार जब किसी से दोस्ती करते हैं तो उसे हमेशा। हर हालत में निभाते हैं। हालांकि कई बार उन्हें इस वजह से धोखे भी मिले हैं। हालांकि वो चुनिंदा लोग ही हैं जिन्हें सलमान पसंद करते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। सबसे पहले नाम आता है कैटरीना कैफ का। कैट को सलमान काफी पसंद करते हैं। जब इस एक्ट्रेस का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा था तब वे काफी नाराज़ भी हुए थे लेकिन बाद में फिर दोनों में सुलह हो गई। सलमान, कैटरीना को फॉलो करना पसंद करते हैं।

यूं तो सलमान का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा। उनमें से संगीता बिजलानी भी एक हैं। संगीता उम्र में सलमान से बड़ी थीं, इसलिए सलमान को वह बेहद मैच्योर लगीं और वह उनकी ओर आकर्षित हो गए। संगीता से अफेयर के किस्से भी खूब चर्चा में रहे। बाद में संगीता ने उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मो.अज़हरुद्दीन से शादी कर ली, लेकिन वह अज़हर से भी अलग हो गईं। हालांकि अभी भी संगीता का सलमान के घर आना जाना ह। दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है।

इसके बाद नाम आता है डेजी शाह का। डेजी ने सलमान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में डेब्यू किया था। इसके आलावा डेजी ने कई फिल्मों में काम किया है। सलमान खान, डेज़ी शाह को भी फॉलो करते हैं। सलमान खान और जैकलीन की बॉन्डिग भी काफी अच्छी है। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया है. लॉकडाउन के दौरान वे सलमान के फार्महाउस भी गई थीं।

Back to top button