Close
भारत

Proud Moment : 7 साल के बच्चे ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली – 7 साल के बच्चे ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर इतिहास रच दिया है। अब हर तरफ इस बच्चे की चर्चा हो रही है। तेलंगाना के सात वर्षीय पर्वतारोही विराट चंद्रा ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारों पर पहुंचकर तिरंगा फहराया है। विराट ने तंजानिया की 5,895 मीटर ऊंची किलिमंजारों चोटी पर यह फतह छह मार्च को किया है।

इस दौरान उनके साथ कोच भरत भी थे। 75 दिनों के कडे़ प्रशिक्षण और पांच मार्च को चढ़ाई शुरू करने के बाद विराट ने यह कारनामा किया। विराट ने कहा, मैं थोड़ा सहमा हुआ जरूर था, मगर अपने लक्ष्य पर पहुंचना भी चाहता था, इसीलिए मैंने हार नहीं मानी। यह चोटी बर्फीले तूफानों और कड़ी ठंड के लिए जानी जाती है।

कोच भरत ने कहा कि जब हम किलिमंजारो पर चढ़ाई करने के लिए पर्वतारोहियों को प्रशिक्षण देते हैं तो इस दौरान कई पीछे हट जाते हैं, मगर विराट ने बेहद समर्पण के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

Back to top button