Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा ने मुंबई में सिद्धीविनायक के किए दर्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने उनकी आंख की सर्जरी के बाद मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किया। हाल ही में राघव चड्ढा की लंदन में आंख की सर्जरी हुई। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पहले कहा था कि राघव चड्ढा की आंख में कुछ दिक्कतें हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शुक्रवार की सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। दोनों राघव की आंख की सर्जरी के बाद दिव्य आशीर्वाद लेने पहुंचे। परिणीति और राघव दोनों मैचिंग सफेद कपड़ों में शानदार लग रहे थे। इस कपल ने खुशी से पपाराजी के सामने पोज दिया।

आंखों की सर्जरी के बाद पत्नी संग दिखे राघव चड्ढा

हाल ही में राज शमानी के साथ बातचीत के दौरान, परिणीति चोपड़ा ने यूके में ब्रिटिश काउंसिल के एक अवार्ड शो में राघव से पहली बार मुलाकात के बारे में बताया। यह अवार्ड शो अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था, जहां उन्हें एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में और उनके पति को राजनीति में सम्मानित किया गया।

सिद्धीविनायक मंदिर पहुंचे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अपने पति राघव चड्ढा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में साथ में देखा गया। दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को शुक्रवार को मुंबई में आंखों की सर्जरी के बाद अपनी पत्नी के साथ पहली बार देखा गया। कपल को मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद फैंस के साथ फोटो क्लिक करते हुए भी देखा गया। राघव हाल ही में लंदन से लौटे हैं जहां उनकी आंखों की सर्जरी की गई थी।

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा लुक

परिणीति चोपड़ा ऑफ-व्हाइट सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि राघव ने सादा व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। दोनों को मंदिर में एंट्री करते और बाहर निकलते समय हाथ जोड़कर पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा गया। राघव ने अपनी आंखों को ढंकने के लिए ब्लैक कलर का सनग्लास पहना था। दोनों से मिलने के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

कब और कैसे मिले राघव और परिणीति

एक्ट्रेस ने उस बातचीत में बताया कि अगले दिन वो राघव से नाश्ते पर मिलने गईं, जबकि उन्हें उनके बारे में कुछ भी नहीं पता था। जब उन्होंने उन्हें गूगल पर खोजा, तब उन्हें राघव के काम काम के बारे में पता चला। उन्होंने आगे अपने डेटिंग फेज के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमने एक-दूसरे से बात करना शुरू कर दिया और हमें हफ्तों में भी नहीं, कुछ दिनों में ही एहसास हुआ कि हम सिर्फ शादी करने के बारे में बात करते थे।’

24 सितंबर 2023 को राघव-परिणीति ने की थी शादी

24 सितंबर 2023 को राघव-परिणीति ने की थी शादी वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, दोनों ने मैचिंग सफेद कपड़े पहन रखे थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद कपल ने खुशी के साथ पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में आम आदमी पार्टी के युवा राजनेता राघव चड्ढा से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

परिणीति चोपड़ा वर्कफ्रंट

इस बीच, वर्कफ्रंट पर, परिणीति चोपड़ा हाल ही में दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिखाई दीं। दिलजीत और परिणीति दोनों ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। परिणीति के पास एक बड़ी फिल्मोग्राफी है, जिसमें ‘कोड नेम: तिरंगा’, ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘केसरी’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘इशकजादे’, ‘ऊंचाई’, ‘मिशन रानीगंज’ जैसी तमाम फिल्में हैं।

Back to top button