x
ट्रेंडिंगभारत

UPSC Result 2023: टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का वीडियो वायरल,महिला टॉपर की कहानी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – यूपीएससी सिविल सेवा 2023 के परिणाम घोषित (UPSC Results 2023) हो गए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 1, 016 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है।यूपीएससी की इन परीक्षाओं में कुल 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चुने गए हैं।वहीं, 200 उम्मीदवार इंडियन पुलिस सर्विस यानी आईपीएस के लिए चुने गए हैं. भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए 37 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।इन परीक्षाओं के माध्यम से 613 उम्मीदवारों का चयन केंद्र सरकार के विभिन्न ग्रेड ए पदों पर हुआ है। 113 उम्मीदवार ग्रेड बी पद के लिए चुने गए हैं.यूपीएससी सिविल सेवा का रिजल्ट आ चुका है। उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव यूपीएससी CSE 2023 टॉपर बने हैं। आदित्य को यूपीएससी सीविल सर्विस एग्जाम 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 मिली है। अब आदित्य श्रीवास्तव का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह नतीजे आने के बाद UPSC Topper बनने की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Dawachya (@ips_dawachya)

लखनऊ के आदित्य बने टॉपर

इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। आदित्य भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में तैनात हैं। वो लखनऊ के अलीगंज में रहते हैं। आदित्य सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) के छात्र रहे हैं। उन्होंने 2019 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। यूपीएससी टॉपर बने आदित्य ने प्राइवेट नौकरी की है। वह आईआईटी कानपुर में शो मैनेजमेंट के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने मई 2017 से जुलाई 2017 के बीच हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया कैंपस में बतौर प्रशिक्षु काम किया है। इसके बाद जून 2019 से अक्तूबर 2020 तक बैंगलोर की गोल्डमैन सैक्स कंपनी में एनालिस्ट रहे। वहीं नवंबर 2023 से आदित्य यूपीएएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ। अब उन्होंने एक बार फिर यह परीक्षा पास और टॉपर बने।

तेलंगाना की अनन्या पहले प्रयास में सफल

2023 यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में तीसरी टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी हैं। वह रेड्डी तेलंगाना के महबूबनगर की रहने वाली हैं। अनन्या ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा पास की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से भूगोल में स्नातक की डिग्री हासिल की है।अनन्या ने मीडिया को बताया कि अपनी डिग्री की पढ़ाई के दौरान उन्होंने सिविल पर ध्यान केंद्रित किया। इसलिए दिन में 12 से 14 घंटे मेहनत से पढ़ाई की। वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान को चुना। इसके लिए हलपदला हैदराबाद में कोचिंग ली और जमकर पढ़ाई की। अनन्या कहती हैं कि उन्हें इन नतीजों में तीसरी रैंक की उम्मीद नहीं थी।

Back to top button