Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Deepika Padukone को आया गुस्सा,पेपराजी के साथ गुस्से में किया कुछ ऐसा

मुंबई – बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में रणवीर के सोशल मीडिया से शादी की फोटोज गायब हो गई थीं। जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरों ने तूल पकड़ लिया था। फिलहाल दोनों वेकेशन मना रहे हैं। अब एक्ट्रेस का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसने बवाल मचाकर रख दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर दीपिका का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका ओवरसाइज्ड आउटफिट में नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस दो गाडियां के बीच बेहद कम स्पेस ने निकल रही हैं और इस दौरान वो पैप्स के कैमरे पर भी हाथ मारती हैं, जिससे कैमरे का पूरा फोकस हट जाता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल

एक यूजर ने लिखा, दुनिया इन्हें इतना भाव क्यों देती है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये कोई तरीका नहीं होता दीपिका। तीसरे यूजर ने लिखा, जितनी बड़ी हीरोइन उतनी छोटी हरकत। इसके अलावा भी कई यूजर्स ने गुस्से वाला इमोजी बनाया है।

नेटिजंस ने उठाए सवाल

एक यूजर ने लिखा कि बेबी बंप कहां है? दूसरे ने लिखा कि प्रेग्रेंट है भी या नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा कि कोई बेबी बंप नहीं दिख रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वो प्रेग्रेंट नहीं है। एक और यूजर ने लिखा कि सेरोगेसी? इस तरह के सवाल अब सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक कपल की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि 29 फरवरी को कपल ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।तब दीपिका का पारा इतना हाई हो गया था कि उन्हें धमकी देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वे उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी। तब भी दीपिका को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म हो गया था।

Back to top button