x
मनोरंजन

Ranveer Singh को बॉडीगार्ड ने मारा थप्पड़ -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2022 के रेड कारपेट पर धमाकेदार अंदाज में एंट्री करते दिखे थे। इस दौरान सुपरस्टार रणवीर सिंह की एक झलक देखने के लिए काफी भीड़ लग गई। रणवीर सिंह को इस दौरान लोगों से बचाने में उनके बॉडीगार्ड्स को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच एक्टर के साथ एक ऐसी घटना घट गई कि खुद रणवीर सिंह भी अचंभे में पड़ गए। दरअसल, रणवीर सिंह को SIIMA इवेंट के दौरान फैंस से बचाने के लिए बॉडीगार्ड्स को खासी मुश्किल उठानी पड़ रही थी।

एक्टर को इस अवॉर्ड शो में मोस्ट पॉपुलर हिंदी एक्टर इन साउथ के भी खास सम्मान से सम्मानित किया गया था। रणवीर सिंह ने इस इवेंट के दौरान कमल हासन, अल्लू अर्जुन, संगीतकार देवी श्री प्रसाद समेत कई सितारों के साथ काफी हैप्पी मूमेंट्स एन्जॉय किए थे। जिसके वीडियोज और फोटोज बीते दिनों काफी वायरल हुए थे।

रणवीर सिंह को अचानक लगा ये थप्पड़ उनके भी होश उड़ा गया। हालांकि एक्टर ने उस वक्त इस घटना को उस वक्त काफी स्पोर्टली हैंडल किया। एक्टर तमाचा लगने के बाद अपना गाल सहलाते दिखे। मगर फिर कुछ ही देर बाद हंसकर बाकी फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने में बिजी हो गए। रणवीर सिंह का ये अंदाज फैंस का दिल जीत ले गया।

Back to top button