CWG : सुधीर ने पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
नई दिल्ली – पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर ये कारनामा किया. भारत के पास अब राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 6 स्वर्ण पदक हैं। मुशमा ने 212 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में पहली बार भारत ने गोल्ड जीता है। वहीं मुरली ने भी खास उपलब्धि के साथ लंबी कूद में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.
सुधीर भारत के लिए पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट बने। सुधीर राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने रिकॉर्ड 134.5 अंकों के साथ स्वर्ण जीतने के अपने दूसरे प्रयास में 212 किलोग्राम भार उठाया, लेकिन अपने अंतिम प्रयास में 217 किलोग्राम भार उठाने में विफल रहे। नाइजीरिया के इकेचुकु क्रिस्टियन उबिचुकु ने 133.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता जबकि स्कॉटलैंड के मिकी उले ने 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। क्रिश्चियन ने 197 किलोग्राम जबकि यूल ने 192 किलोग्राम वजन उठाया।