Close
खेल

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सपना गिल सेल्फी विवाद,सपना गिल ने लगाए बड़े आरोप


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पृथ्वी शॉ के खिलाफ मंगलवार (21 फरवरी) को सेल्फी विवाद में एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल के वकील अली काशिफ देशमुख ने इस बात की जानकारी दी है। पृथ्वी के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ सपना गिल के साथ छेड़छाड़ और अन्य मामलों में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ मुंबई के सांताक्रुज इलाके में स्थित एक लक्सजी होटल के बाहर थे. इस दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल और उसके पुरुष मित्र सहित पृथ्वी के साथ बहस हो गई। दरअसल पृथ्वी शॉ ने सपना गिल के साथ सेल्फी लेने को मना कर दिया था. जिसके बाद इन तीनों लोगों के बीच हाथापाई हुई। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ। वीडियो में पृथ्वी शॉ उस लड़की का बेसबॉल बैट छीनते दिख रहे थे,जबकि उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बना रहा था।

पृथ्वी शॉ सहित अन्य लोगों पर धारा 34, 120बी, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354 और 509 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। बता दें कि सेल्फी विवाद मामले में सपना गिल को सोमवार को जमानत मिली थी। गिल के साथ तीन अन्य लोगों को भी जमानत मिली थी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मुंबई में पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पृथ्वी शॉ के साथ सपना गिल की कहासुनी हुई थी। साथ ही उनकी कार पर हमला किया गया था।

Back to top button