x
भारत

हिंसा से किसी का भला नहीं होता, हमें हमेशा अहिंसक और शांतिपूर्ण रहना चाहिए: भागवत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई: देश मे हालिया दिनों मे हुए दंगे को ले कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अध्यक्ष मोहन भागवत ने हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की, ‘हिंसा से किसी को फायदा नहीं होता। देश में हिंसा प्रेमी समाज अपने आखिरी दिन गिन रहा है। हमें हमेशा अहिंसक और शांतिपूर्ण रहना चाहिए। भागवत ने देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न समूहों के बीच हालिया संघर्षों की पृष्ठभूमि में सभी समाजों को एक साथ लाने और मानवता की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया। संघ अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि हिंसा से किसी को फायदा नहीं होता।

हिंसा से प्यार करने वाला समाज अब अपने आखिरी दिन गिन रहा है। हमें हमेशा अहिंसक और शांतिपूर्ण रहना चाहिए। हम सभी को इस काम को प्राथमिकता देने की जरूरत है। भागवत के बयान को हाल ही में कुछ राज्यों में रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक हिंसा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

मोहन भागवत ने सिंधी भाषा और संस्कृति के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए देश में एक सिंधी विश्वविद्यालय स्थापित करने की आवश्यकता के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने देश के विकास में बहुत योगदान दिया है। सिंधी संस्कृति और भाषा के प्रचार और संरक्षण के लिए सिंधी विश्वविद्यालय आवश्यक है। सिंधी समुदाय को सिंधी विश्वविद्यालय की मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत एक बहुभाषी देश है और हर भाषा का अपना महत्व है।

 

Back to top button