x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

हनी सिंह बर्थडे स्पेशल : मानसिक बीमारी के शिकार हुए थे हनी सिंह,शराब पीने से हो गई थी ऐसी हालत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पंजाबी और बॉलीवुड में अपने रैपिंग और अपने गानें से हर किसी का दिल जितने वाले हनी सिंह (Yo-Yo Honey Singh) किसी परिचय की मोहताज नहीं है. एक दौर था जब सॉन्ग को हर उम्र के लोगों ने पसंद किया. यो यो हनी सिंह… वो नाम है, जिसने भारत में रैप म्यूजिक को फ्रंट लाइन इंडस्ट्री में लाकर खड़ा कर दिया. . बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री को असल में रैपिंग से इंट्रोड्यूस कराने का क्रेडिट हनी सिंह को ही दिया जाता है. हनी सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं. आज हनी सिंह अपना 41वां जन्मदिन (Yo Yo Honey Singh Birthday) मना रहे हैं. हनी सिंह के गानों पर सभी थिरकते थे लेकिन जब वो काफी समय तक इंडस्ट्री से दूर रहे तो उनके बाद कई रैपर्स ने जगह बना ली थी. हालांकि वो लगातार वापसी की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें वो ब्रेक नहीं मिल रहा है जिसकी उन्हें उम्मीद थी. ऐसे में आइए जानते हैं सिंगर के बारे में किछ खास बातें.

हनी का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ, असली नाम हिरदेश सिंह हैं

हनी का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं.. हनी ने ये नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में आने के बाद रखा था और आज के दौर में वो एकबेहतरीन सिंगर, रैपर, म्यूजिक प्रोड्यूसर के साथ एक्टर भी हैं. वह पंजाबी फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं. हनी सिंह सिंगर बनने से पहले रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और भांगड़ा प्रोड्यूसर रह चुके है. बता दें कि उन्होंने ‘शकल पे मत जा’ से डेब्यू किया, ये गाना उस वक्त काफी हिट हुआ था.

इस गाने से चमकी किस्मत

हनी सिंह का जन्म भले ही पंजाब में हुआ, लेकिन उनकी फैमिली दिल्ली में शिफ्ट हो गई थी। इसलिए उनकी पढ़ाई-लिखाई भी राजधानी में ही हुई। उनकी एक बहन भी है। हनी सिंह विदेश चले गए और फिर म्यूजिक में डिग्री हासिल की। उन्होंने शुरुआत में पंजाबी ऐल्बम रिलीज किया। कई कॉलेज के फेस्टिवल में परफॉर्म किया, लेकिन उनकी किस्मत तब चमक गई, जब 2011 में ‘लक 28 कुड़ी दा’ पूरे देश में छा गया।

लंदन से दिल्ली तक का सफर

दिल्ली से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद हनी सिंह ने संगीत की पढ़ाई करने के लिए लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में जाने का फैसला किया था. इसके बाद वो काम की तलाश के बाद वो इंग्लैंड से भटकते हुए दिल्ली में एक रिकॉर्डिंग के लिए पहुंचे और इस दौरान वो पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती से हुई और इस दौरान अशोक अपनी एक एलबम के लिए काम कर रहे थे तो उन्हें हनी सिंह सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं, हालांकि उन्हें ये गाना पसंद नहीं आया. लेकिन 6 महीने बाद अशोक मस्ती हनी सिंह की तलाश कर रहे थे. क्योंकि उनका गाना अशोक के प्रोड्यूसर के बेटे को पसंद आया था. इसके बाज उन्हें धीरे-धीरे काम मिलना शुरू हुआ और उन्हें असली पहचान साल 2011 में आई उनकी एलबम इंटरनेशल विलेजर से मिली.

बॉलिवुड के सबसे महंगे सिंगर

बताया जाता है कि इसके एक साल बाद यानी 2012 में हनी सिंह को ‘मुझे नीट पिला दे सजना’ के लिए 70 लाख रुपये मिले थे और वो बॉलिवुड के इतिहास में सबसे महंगे सिंगर बन गए थे। उनका ‘मनाली ट्रांस’, ‘लुंगी डांस’, ‘ब्राउन रैंग’, ‘सनी सनी’, ‘पार्टी ऑल नाइट’ और ‘डोप शोप’ जैसे सुपरहिट गाने बनाए।

विवादों में रहा नाम

हनी सिंह की लाइफ में सबकुछ ठीक तो चल रहा था, लेकिन विवादों से भी उनका नाम जुड़ता जा रहा था। उनके गानों के बोल पर खूब आपत्ति जताई गई। रैपर बादशाह संग भी उनका झगड़ा किसी से छिपा नहीं है। बताया जाता है कि वो शाहरुख खान से भी पंगा ले चुके हैं और एक इवेंट में उनकी काफी अनबन हो हो गई थी।

घरेलू हिंसा का आरोप

हनी सिंह के फैंस को एक और झटका तब लगा, जब उनकी वाइफ शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। हैरानी की बात ये है कि हनी और शालिनी ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में ब्याह रचाया था।

बाइपोलर डिसऑर्डर

सफलता के शिखर पर पहुंचने वाले हनी सिंह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। ये साल 2014 की बात है। उनके गाने आने बंद हो गए थे। फैंस को तब झटका लगा था, जब उन्हें खुद हनी सिंह ने बताया था कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो गए थे। ये एक गंभीर मानसिक बीमारी है। उन्होंने बताया कि वो बहुत शराब पीने लगे थे। उन्हें नींद कम आती थी। यकीनन ये उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय रहा।

करियर के टॉप पर हुए गायब

हनी सिंह ने ?हाय मेरा दिल?, ?चार बोतल वोडका?, ?ब्रेकअप पार्टी?, ?ब्लू आईज? जैसे कई गाने गाए थे. हनी सिंह जब अपने करियर के टॉप पर थे तभी अचानक गायब हो गए थे. ऐसे में मीडिया में खबरें आई कि वो ड्रग्स के नसे में आ गए तो किसी ने शराब को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि वो इस दौरान बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गए थे और कई सारे डॉक्टरों से मिले के बाद वो करीब 1 साल बाद ठीक हुए और फिर उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की.

फिर ऐसे ठीक हुए यो यो…

  • ज्यादातर मेंटल डिसऑर्डर की तरह ही बायपोलर डिसऑर्डर भी डिफरेंट शेप और साइज का होता है, जिसके चलते डॉक्टरों को हनी सिंह की बीमारी डायग्नोस करने में काफी दिक्कतें आईं।
  • कई बार डॉक्टर बीमारी के सही सिम्प्टम्स (symptoms) पकड़ नहीं पाए। यही वजह रही की हनी सिंह को एक नहीं बल्कि चार बार डॉक्टर बदलने पड़े।
  • यो यो सिंह के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे।
  • बाद में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।

Back to top button