x
मनोरंजनहॉट

राखी सावंत दिल की बीमारी से हॉस्पिटल में भर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो लाइमलाइट लूटने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। अपने अंदाज और विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। एक्ट्रेस की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राखी सावंत दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। बेतहाशा हालत में उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो बेसुध अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी सावंत की हालत है गंभीर

राखी सावंत की इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि उन्हें होश नहीं है या फिर वो गहरी नींद में हैं। तस्वीरों में नर्स उनका बीपी टेस्ट करती दिख रही हैं। पीछे एक बड़ी ईसीजी मशीन भी लगी हुई है। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें दिल में गंभीर समस्या है। अब एक्ट्रेस को क्या मर्ज हुआ है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राखी सावंत इससे पहले भी कई बार भर्ती हो चुकी हैं। कुछ वक्त पहले भी उन्होंने बताया था कि उनके पेट में एक गांठ थी जिसका ऑप्रेशन किया गया था। ये ऑपरेशन 4 घंटे तक चला। ये गांठ ठीक यूट्रस के ऊपर ही थी। इसकी वजह से राखी सावंत को काफी दर्द से जूझना पड़ा था।

भगवान पर जताया भरोसा

इसके अलावा, राकेश आदिल पर राखी के खिलाफ सबूत दिखाने के लिए पुलिस और मीडिया को रिश्वत देने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं, राकेश ने दावा किया कि पुलिस ने अभी तक चार्ज शीट उपलब्ध नहीं कराया है. इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती. भगवान पर भरोसा और आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ऊपर वाला देख रहा है. राखी के फैंस उसके साथ हैं.

पुराने पति के साथ हो रही थीं स्पॉट

बता दें, लंबे वक्त तक दुबई में रहने के बाद राखी सावंत मुंबाई वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि लंबे वक्त तक वो दुबई में अपनी नौकरी के चलते रहती हैं। वो टिकटॉक पर वहां वीडियो बनाती हैं। वैसे राखी सावंत अपने विवादित बयानों से भूचाल लाने के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उनके तलाक का मामला आदिल दुर्रानी संग छाया रहा था। वो मामला अभी समेटा भी नहीं गया था कि अब एक्ट्रेस अपने पूर्व पति रितेश के साथ नजर आने लगी हैं। वो उनके साथ ही इन दिनों मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। याद दिला दें, एक्ट्रेस आखिरी बार ‘बिग बॉस मराठी’ में नजर आई थीं। इसके अलावा को कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।

Back to top button