x
खेल

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर किया भारतीय कथक डांस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – दक्षिण अफ्रीका के केशव और लेरिशा पहली बार म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए मिले थे। दोनों की फैमिली भारत से दक्षिण अफ्रीका जाकर बसी थी। ऐसे में इनकी फैमिली को आपस में घुलने-मिलने में ज्यादा देर नहीं लगी। केशव जब भी अफ्रीका में खेलते लेरिशा उनका हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर पहुंच जाती थीं। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था।

केशव महाराज की मां का 50वां जन्मदिन।जन्मदिन पार्टी के लिए केशव और लेरिशा ने मिलकर कथक पर एक परफार्मेंस तैयार की। निश्चित दिन पर दोनों ने भारतीय पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुति दी। दोनों के बीच केमिस्ट्री देखकर केशव की मां समझ गई कि उन्हें अपनी होने वाली बहू मिल गई है। वह बेहद खुश थीं कि केशव ने ऐसी लड़की चुनी है जोकि भारतीय संस्कृति के साथ जुड़ी है।

केशव और लेरिशा बहुत पहले शादी कर लेते लेकिन कोविड-19 के बाद ग्रैंडमदर की मौत के कारण वह इसे आगे बढ़ाते रहे। कोविड के कारण जहां पूरी दुनिया प्रभावित थी। वहीं, इस जोड़े ने भी सतर्कता के लिहाज से इसे आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान जोड़े की दादी मां का निधन हो गया। इस गहरे सदमे से दोनों के परिवारों को उभरने में समय लगा था।

भारतीय मूल की लेरिशा कथक के कारण दक्षिण अफ्रीका में पॉपुलर हैं। अपने सोशल मीडिया पर कथक परिधानों में उनकी फोटोज और वीडियोज भी मिल जाते हैं। बहरहाल केशव से जान-पहचान के बाद उन्होंने डेटिंग करने का फैसला किया। फिर एक दिन ऐसा आया जब दोनों डेट के लिए तैयार हुए। निश्चित दिन केशव पहले ही निश्चित स्थान पर पहुंच गए। लंबा इंतजार हुआ। लोरिशा काफी लेट आई। लेकिन जब आई तो चेहरे पर मुस्कान लेकर।

Back to top button