x
भारतमनोरंजन

Lok Sabha elections 2024 : वोट देने पहुंचे साउथ के सुपरस्टार ,रजनीकांत से लेकर विजय सेतुपति ने मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मेगा स्टार रजनीकांत, अजित कुमार और शिवकार्तिकेयन को शुक्रवार सुबह चेन्नई के मतदान केंद्रों पर देखा गया हैं। ये सितारें तमिलनाडु में चल रहे लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए बाहर निकले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 का आज से हुआ आगाज

लोकसभा चुनाव 2024 आज से शुरू हो चुका है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। तमिलनाडु में शुरू हुए मतदान में रजनीकांत वोट डालने पहुंचे। पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके 72 साल के एक्टर रजनीकांत, इस दौरान व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आए। रजनीकांत को शुक्रवार की सुबह चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में वोट डालते देखा गया। एक्टर कमल हासन भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट देते दिखाई दिए।

रजनी, अजित, शिवकार्तिकेयन ने डाले वोट

इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला के मुताबिक, अजित चेन्नई में मतदान करने वाले पहले एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने पोलिंग बूथ पर एक्टर का एक वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “एक्टर अजित कुमार सुबह 6:45 बजे आए और इंतजार किया और सबसे पहले मतदान करने वालों में से एक थे।” एएनआई ने एक्टर को शुक्रवार सुबह तिरुवन्मियूर में मतदान करते हुए भी देखा।

सितारों ने मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी

कुछ मिनट बाद, प्रेस और फैंस ने रजनीकांत और शिवकार्तिकेयन को भी मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े देखा। आगे बढ़ने से पहले एक्टर ने प्रेस को अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाईं और फोटो खिंचवाने के लिए पोज दिए। रजनीकांत, अजित और शिवकार्तिकेयन ने मतदान के बाद प्रेस से बात की और लोगों से बाहर आकर अपना नागरिक कर्तव्य निभाने का आग्रह किया।

रजनीकांत

एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें रजनीकांत को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शुक्रवार तड़के चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा जा सकता है। जैसे ही स्थानीय लोगों को उनके आसपास अभिनेता की मौजूदगी की भनक लगीं। वे मतदान केंद्र पर जमा हो गए और जैसे ही अभिनेता अंदर आए, फैंस ने उन्हें घेर लिया।

धनुष

रजनीकांत के अलावा धनुष को भी बाद में मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा गया। धुनष के फैंस उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हो गए थे। वहां मौजूद पुलिस धनुष को सुरक्षित अंदर लेकर गई, जहां उन्होंने अपना वोट डाला।

विजय सेतुपति

विजय सेतुपति ने किलपौक के चेन्नई हाई स्कूल में पहुंचकर मतदान किया। साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार भी वोट डालने पहुंचे। 52 वर्षीय एक्टर अपना वोट डालने के लिए दक्षिण चेन्नई के तिरुवन्मियूर में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

थलापति विजय

कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय हर बार चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। अभिनेता रूस में चल रही अपनी आगामी फिल्म ‘गोट’ – ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम की शूटिंग से ब्रेक लेकर इंडिया लौटे हैं। खबर है कि अभिनेता वोट करने के लिए भारत लौटे हैं। अभिनेता के इस कदम की फैंस जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

कमल हासन और योगी बाबू

आज मतदान केंद्रों पर स्टार्स की कतारें लग रही हैं। इस बीच अभिनेता कमल हासन और योगी बाबू को भी आज वोट डालते देखा गया।

सितारों का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजित को आखिरी बार 2023 की फिल्म थुनिवु में देखा गया था। वह वर्तमान में मगिज़ थिरुमेनी की डायरेक्टेड विदा मुयार्ची की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें त्रिशा, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और अरव भी हैं। रजनीकांत को हाल ही में लाल सलाम में देखा गया था, वह जल्द ही टीजे ज्ञानवेल की डायरेक्टेड वेट्टैयान में दिखाई देंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती और फहद फासिल भी हैं। दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होंगी।

21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र

बता दें, सात चरणों की बड़ी चुनावी प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार की सुबह 7 बजे शुरू हुई, जिसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदाताओं के पास आज शाम 6 बजे तक वोट डालने का मौका है।

Back to top button