x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अब विवेक ओबेरॉय की एंट्री


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अजय देवगन, फिर रणवीर सिंह और अक्षय कुमार को वर्दी पहनाने के बाद रोहित शेट्टी अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साथ विवेक ओबेरॉय को वर्दी पहनाकर लाने वाले हैं। नई फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से वह ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी पुलिस की कहानियों पर आधारित फिल्म बना चुके रोहित शेट्टी ने हाल ही में नई फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शिल्पा की जोड़ी बनेगी और अब विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक साझा किया है जिसमें वह मशीन गन हाथ में लिए किसी मिशन को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस की खाकी वर्दी के ऊपर पुलिस लाइफ जैकेट पहने विवेक प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास दिख रहा है। मेकर्स ने इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक साझा किया था। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। विवेक इस सहयोग से बेहद खुश हैं उन्होंने इंस्टाग्राम डीपी में भी यही तस्वीर लगा ली है।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स के डिजिटल होने की घोषणा की थी। तब उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी का पहला लुक सामने आया। रोहित शेट्टी द्वारा साझा की गई तस्वीर में हम शिल्पा शेट्टी को काले रंग की पोशाक में देख सकते हैं। अभिनेत्री ने अपने बालों को एक ही पोनीटेल में बांधा और काले रंग का धूप का चश्मा पहना था। शिल्पा के हाथ में बंदूक थी और पीछे चल रही कारों में आग लगी हुई थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, ‘वेलकम टू द स्क्वाड शिल्पा! गन बैटल, हैंड टू हैंड कॉम्बैट, हाई स्पीड चेज़ के लिए तैयार हो जाइए! उड़ने वाली कारें…इंडियन पुलिस फोर्स #FilmingNow।”

 

Back to top button