x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

इन बॉलीवुड स्टार्स के है अजीबो-गरीब निकनेम, इस एक्ट्रेस का है निकनेम चित्रकूट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : बहुत से लोगों के घर में अलग नाम और बहार अलग नाम होते हैं। परिवार, दोस्त और रिश्तेदार ही उन नामों को जानते हैं जिन्हें घर में पुकारा जाता है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड स्टार्स के भी निकनेम होते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लाए हैं उन सितारों की लिस्ट लाये हैं जिनके बेहद फनी निकनेम हैं. तो आइए जानते हैं किन स्टार्स को उनके घर किस नाम से पुकारा जाता है।

शाहिद कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कहे जाने वाले शाहिद कपूर का निकनेम “साशा” है। घर के लोग उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।

सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का निकनेम टीटू हैं।

आफताब शिवदासानी
आफताब के दोस्त और परिवार वाले उन्हें प्यार से “फाकी” कहते हैं।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपने परिवार और दोस्तों के बीच “आलू” के नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्हें यह नाम इसलिए मिला क्योंकि इंडस्ट्री में आने से पहले उनका वजन बहुत ज्यादा था।

प्रियंका चोपड़ा
पिग्गी चॉप्स के नाम से प्रियंका पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यह नाम उन्हें अभिषेक बच्चन ने फिल्म “ब्लफ मास्टर” के दौरान दिया था।

श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का निकनेम बेहद अजीबो गरीब है। उनका उपनाम चित्रकूट है।

वरुण धवन
वरुण धवन अपने बिंदास और शरारती छवि के कारण वह अपने दोस्तों के बीच पप्पू के नाम से जाने जाते हैं।

ऐश्वर्या राय
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कही जाने वाली ऐश्वर्या को घर में गुल्लू कहा जाता है, हालांकि यह नाम उनकी ग्लैमरस पर्सनैलिटी से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली से शादी की है। अनुष्का का निकनेम “नुक्की” है।

रणबीर कपूर
बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता रणबीर कपूर को घर में डब्बू और रेमंड कहा जाता है।

कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को घर में अरशद कहा जाता है। उनके पिता अक्सर उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।

Back to top button