Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड से शेयर की तस्वीरें, फैंस ने कहा- कूल अंदाज…

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में है। जहां उनके पति को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। साउथैम्पटन से अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर की हैं। अपनी इन नयी तस्वीरों में अनुष्का स्टाइप्स शर्ट और जीन्स पहने नजर आ रही हैं। मुंह पर उन्होंने मास्क लगाया हुआ है। अपनी इन नई तस्वीरों को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ने बैगी शर्ट पहनी हुई हुई है इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ क्रॉप्ड डेनिम पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने बालों को बांधा हुआ है और चेहरे पर मास्क पहना लगाया हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का लिखती हैं, अचानक से तस्वीरें लो और मजेदार कैप्शन सोचो, यह इस तरह की पोस्ट है।अनुष्का शर्मा की इस फोटो को भी बाकी की फोटोज की ही तरह फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा ‘क्वीन ऑफ किंग’। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, प्रिटी यू। बता दें कि एक्ट्रेस पिछले दिनों से लगातार फोटोज शेयर कर रही हैं। जहां से एक्ट्रेस पिछले हफ्ते उन्होंने साउथैम्पटन के मौसम की झलक दिखाई थी, इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें वह खाली स्टेडियम में खड़ी थीं और क्लाउडी दिन दिखा रही थीं। अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था कि यह इंग्लिश समर है।

Back to top button