Close
मनोरंजन

क्या परिणीति चोपड़ा इस राजनेता को कर रही है डेट

मुंबई – परिणीति और राघव को इससे पहले बुधवार को गोरेगांव के वेस्टिन होटल में डिनर करते देखा गया था। अगले ही दिन दोपहर में दोनों ने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया। बैक टू बैक आउटिंग से फैंस के बीच सच जानने की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। क्या एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा डेट कर रहे हैं? 23 मार्च की रात को उन्हें साथ में घूमते देखा गया तो यही सवाल दिमाग में आया। हालांकि सच्चाई ये है कि राघव और परिणीति सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 𝚆𝚊𝚗𝚍𝚎𝚛𝚒𝚗𝚐 𝚑𝚎𝚍𝚘𝚗𝚒𝚜𝚝 🫧 (@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti and Raghav) सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि, परिणीति और राघव दोनों की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है। परिणीति और राघव को एक दिन पहले डिनर पर साथ देखा गया। दोनों ने मैचिंग के कपड़े भी पहने थे। उन्हें मुंबई के आलीशान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और इनकी चर्चा होने लगी।

Back to top button