x
बिजनेस

Renault ने लॉन्च की Kwid E-Tech, एक बार चार्ज में चलेगी 300 KM


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault की किफायती हैचबैक कार Kwid भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। यह भारत में सबसे सस्ती हैचैबक कारों में से एक है। कंपनी अपनी इस किफायती कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की योजना पर लंबे समय से काम कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा गया था। जिसके बाद Renault Kwid Electric कार को ब्राजील के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

Renault Kwid E-Tech की ब्राजील के मार्केट में करीब 1.43 लाख रियाल कीमत रखी गई है। जो भारतीय मुद्रा में लगभग 23.20 लाख रुपये होती है। यह Renault की लाइनअप में एंट्री-लेवल ईवी है और इसे यूरोप में Dacia Spring के रूप में बेचा जाता है। रेनो की यह नई इलेक्ट्रिक कार Kwid फेसलिफ्ट पर आधारित है। जबकि क्विड ईवी का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता है, लेकिन इसमें ईवी-स्पेसिफिक कलोज्ड ग्रिल (लोगो के नीचे दो क्रोम स्ट्रिप्स के साथ), ई-टेक बैज और अलॉय व्हील्स सहित कुछ बदलाव भी हैं।

ब्राजील-स्पेक क्विड ईवी तीन रंगों – नोरोन्हा ग्रीन, ग्लेशियर पोलर व्हाइट और डायमंड सिल्वर में उपलब्ध है। क्विड ईवी और रेगुलर मॉडल के इंटीरियर के बीच प्रमुख अंतर की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक कार में ईवी-स्पेसिफिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं। इसमें भी इंडिया-स्पेक Kwid जैसा ही सर्कुलर गियर सिलेक्टर मिलता है। Renault Kwid E-Tech में 26.8kWh बैटरी पैक के साथ 65PS इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। ईको मोड में, यह बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज करने के लिए यह 44 PS का पावर आउटपुट देता है। यह इलेक्ट्रिक हैचबैक 4.1 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

क्विड ईवी का वजन 977 किलो है। ब्राजील के मानकों के अनुसार, मिक्स्ड साइकिल में इसकी रेंज 265 किमी और शहरी यात्राओं में 298 किमी का दावा किया गया है। इसके हल्के वजन की वजह से यह इतना रेंज हासिल करती है। Kwid EV भी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ आती है जो इसकी बैटरी को चार्ज करता है। Renault की इलेक्ट्रिक हैच को 7kW वॉलबॉक्स चार्जर या DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। वॉल चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में लगभग तीन घंटे लगते हैं। जबकि 220V सॉकेट के साथ इसे फुल चार्ज करने में लगभग नौ घंटे लगते हैं। दूसरी ओर, डीसी चार्जर के जरिए इसे सिर्फ 40 मिनट में 15 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Renault Kwid E-Tech में 7.0-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, ऑल पावर विंडो, मैनुअल एसी और वॉयस रिकग्निशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्रेक असिस्ट के साथ ABS, हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, छह एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Back to top button