x
मनोरंजन

Jyotirao Phule Biopic : प्रतीक गांधी बनेंगे महात्मा,पत्र लेखा करेंगी सावित्रीबाई फुले का रोल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ज्योतिराव फुले की जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने की घोषणा की गई है। फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें बताया गया है कि ज्योतिराव फुले की बायोपिक में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा के लीड रोल में नजर आएंगे। ‘फुले’ नाम की इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान अनंत नारायण महादेवन के हाथ में है।

View this post on Instagram

A post shared by Pratik Gandhi (@pratikgandhiofficial)

मशहूर समाज सुधारक ज्योतिराव फुले का जन्म पुणे में हुआ था। ज्योतिराव फुले ने समाज से जातिवाद, छुआछूत और महिलाओं की शिक्षा के लिए काफी काम किया था। वहीं, उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने साल 1848 में लड़कियों की एजुकेशन के लिए पहला स्कूल खोला था। इन सामाजिक कामों को करने पर दोनों लोगों को समाज का काफी विरोध झेलना पड़ा था।

प्रतीक गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि एक्टर के तौर पर दुनिया को महात्मा फुले के बारे में बताने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि प्रतीक गांधी महात्मा फुले और पत्रलेखा सावित्रीबाई फुले के किरदार में नजर आ रहे हैं। महात्मा फुले की 195वीं वर्षगांठ के मौके पर 11 अप्रैल को फिल्म ‘फुले’ के फर्स्ट लुक का रिलीज किया गया। ये फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

Back to top button