x
मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते हुए बुरी तरह घायल हुई कनिका मान,टीवी पर इस दिन शुरू होगा शो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – खतरों के खिलाड़ी 12 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जहां नामी सेलेब्स खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। शो के इस सीजन में कनिका मान भी दिखेंगी। शो के कंटेस्टेंट अम दिनों साउथ अफ्रीका में हैं जहां इसकी शूटिंग चल रही है और इस दौरान कनिका को चोट लग गई है। उनके हाथ और पैरों पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पर चोट का बड़ा निशान है जबकि पैरों पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं। इस दौरान कनिका के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी जा सकती है। जहां एक तरफ फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस की बहादुरी की तारीफ भी कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी के टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का एक नया प्रोमो कुछ समय पहले जारी किया गया था। जिसके जरिए यह जानकारी दी गई कि शो 2 जुलाई को कलर्स चैनल पर प्रीमियर होगा और रात 9 बजे से वीकेंड पर प्रसारित होगा। मालूम हो कि रुबीना दिलाइक, प्रतीक सहजपाल, सृति झा, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, जन्नत जुबैर, तुषार कालिया, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, राजीव अदतिया और कई अन्य हस्तियां स्टंट-आधारित शो में दिखाई देंगी।

कनिका का कहना है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वो शो में इन्हें अपने आभूषण या ट्रॉफी के रूप में दिखाना चाहती हैं। ईटाइम्स टीवी के साथ एक इंटरव्यू में, कनिका ने साझा किया कि स्टंट के दौरान घायल होना शो का हिस्सा है और वह खुश है कि वह इसका हिस्सा बनने में कामयाब रहीं और अपने सभी स्टंट को पूरा कर पाईं।

Back to top button