x
मनोरंजन

अनुष्का सेन कोरियाई फिल्म में करेगी काम,कोरियाई इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई- इंडियन शो और फिल्मों को दक्षिण कोरिया में काफी पसंद किया जा रहा है और एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) को मिल रहा प्यार इस बात का सबूत है। दरअसल अनुष्का जल्द ही कोरियन इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं।

अनुष्का सेन खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ चुकी हैं जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा वो कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें झांसी की रानी, यहां मैं घर घर खेली, देवों के देव महादेव और बालवीर शामिल है।

कोरियन डेब्यू के बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो यहां बेव सीरीज के साथ- साथ एक फिल्म भी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘वर्ष 2022 बहुत ही आशाजनक लग रहा है। मैं एक कोरियाई एजेंसी के साथ साइन अप करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। मैं कोरियाई भाषा का एक वेब शो और एक फिल्म कर रही हूं। यह वर्ष मेरे लिए काफी अलग होगा।’

Back to top button