x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

शाहिद कपूर को बेहद चाहती थी करीना कपूर खान, लेकिन इस कलाकार की वजह से होना पड़ा दूर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की लव स्टोरी काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती है। और दोनों कलाकार एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि दोनों अचानक ही अलग हो गए। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में दोनों के अलग होने का कारण बताने जा रहे हैं कि किस व्यक्ति की वजह से दोनों को अलग होना पड़ा था।

करीना की माँ बबिता को पसंद नहीं शाहिद
खबरों की मानें तो करीना-शाहिद के रिश्ते को करिश्मा कपूर और उनकी मां बबीता कपूर बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। करीना की मां बबीता को अपनी बेटी का शाहिद कपूर के नजदीक आना बिल्कुल भी पसंद नहीं था क्योंकि दोनों इतने ज्यादा करीब आ गए थे कि करीना हर फिल्म में शाहिद के साथ काम करना चाहती थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार इसके लिए बात भी की लेकिन यहां बात उनकी मां को बिल्कुल भी नागवार गुजरती थी।

अपनी लव स्टोरी के लिए काफी ज्यादा चर्चा में बने रहने वाले कलाकार साल 2004 के बाद लगातार अलग होते चले गए। जहां शाहिद कपूर को किस्मत कनेक्शन मिली तो वहीं करीना कपूर ने टशन में सैफ अली खान के साथ में काम किया। बताया जाता है कि करीना-शाहिद ने इन फिल्मों के बाद अलग होने का फैसला कर लिया और दोनों के रिश्ते में लगातार दुनिया बनती चली गई। बता दें कि फिल्म टशन से ही सैफ अली खान करीना कपूर के नजदीक आए।

शाहिद और करीना के बीच आयी विद्या बालन
खबरों की मानें तो फिल्म किस्मत कनेक्शन के बाद शाहिद कपूर का नाम विद्या बालन के साथ जुड़ा था। करीना कपूर को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आयी और यही कारण रहा कि दोनों ने अपने रिश्ते को अलग अलग करने का विचार बना दिया। वहीं करीना की मां बबीता तो पहले से ही चाहती थी कि शाहिद कपूर सभी दूरियां बना ले। एक और शाहिद कपूर से करीना कपूर ने दूरियां बना ली और ब्रेकअप कर लिया तो वहीं दूसरी और सैफ अली खान ने उनके दिल में दस्तक दे दी थी।

आज दोनों कलाकार बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभी नेताओं में गिने जाते हैं जहां शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की तो वहीं साल 2012 के दौरान करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की आज दोनों बच्चों के माता-पिता है और अपना जीवन खुशहाल तरीके से जी रहे हैं।

Back to top button