Close
कोरोनाभारत

Corona virus update: भारत में दर्ज COVID19 के 3,66,161 नए मामले और 3,754 ने गवाई जान

नई दिल्ही – पूरा भारत फ़िलहाल कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से जूझ रहा हैं | देश में कोरोना से संक्रमित लोग और समय पर चिकित्सा सुविधाएं न मिल पाने से हो रही मौत के आंकड़े लगातार सामने आ रहे हैं | पिछले कई दिनों से लगातार covid19 के 4 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए |

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,66,161 नए मामले सामने आये। अब नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हो गयी हैं। पिछले 24 घंटे में COVID19 की वजह से 3,754 लोगो ने अपनी जान गवाई। अब नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,46,116 हो गई है।

फ़िलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,45,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,86,71,222 है। भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,37,50,077 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,74,606 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Back to top button