x
आईपीएल 2022खेल

KKR vs MI : हर हाल में जीतना चाहेगी मुंबई, जबरदस्त फॉर्म में है KKR, Andre Russell सबसे बड़ा रोड़ा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जायेगा। ये मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। केकेआर के लिए यह सीजन का चौथा, जबकि मुंबई इंडियंस का तीसरा मैच है। केकेआर का आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे खराब रिकॉर्ड है। कोलकाता की टीम को मुंबई ने 22 बार हराया है, जबकि टीम सात मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। केकेआर ने मुंबई को आखिरी बार आईपीएल 2021 में अबू धाबी में हराया था।

केकेआर इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वे इस मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर आए हैं। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को आईपीएल की अपनी पहली जीत की तलाश होगी। वे अपने दोनों गेम क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स से हार गए और अंक तालिका में 8वें स्थान पर हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर देखना चाहते हैं तो इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

Back to top button