x
भारतराजनीति

Lok Sabha Election 2024: कौन हैं दिनेश सिंह बब्बू, जिन्हें भाजपा ने सनी देओल की जगह दिया लोकसभा का टिकट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पंजाब की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट गुरदासपुर पर इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थानीय चेहरे पर दांव खेला है। फिल्मी सितारों की पसंदीदा इस सीट पर अब भाजपा की टिकट पर दिनेश सिंह बब्बू मैदान में होंगे। यहां से फिल्म अभिनेता सनी देओल ने 2019 में लोकसभा चुनाव जीता था। सनी देओल ने सुनील जाखड़ को हराया था। सुनील जाखड़ अब पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हैं।

तीन बार विधायक रहे चुके हैं दिनेश सिंह बब्बू

भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू पंजाब के सुजानपुर सीट से 3 बार विधायक रह चुके हैं। वह साल 2012 में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। बब्बू ने साल 2007, 2012 और 2017 यानी लगातार तीन बार विधानसभा का चुनाव जीता। हालांकि, साल 2022 में वह कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश पुरी से सुजानपुर सीट हार गए। इसके बाद अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उनपर भरोसा जताया है।

कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया करियर

दिनेश सिंह बब्बू की शिक्षा की बात करें तो वह अंडर ग्रेजुएट हैं और उनकी उम्र 62 वर्ष है। वह मूल रूप से पठानकोट के भंगोल गांव के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि दिनेश सिंह बब्बू ने भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वह पार्टी की ओर से जिला स्तर के विभिन्न राजनीतिक पदों पर रहे हैं।

तीन बार विधायक रहे हैं दिनेश सिंह बब्बू

दिनेश सिंह बब्बू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं. वे गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट सुजानपुर से 3 बार विधायक रह चुके हैं. 2007, 2012 और 2017 में विधायक रहे. बब्बू 2012 में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे. हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश पुरी से हार गए. अब भाजपा ने उन्हें लोकसभा का टिकट थमाया है.

सनी देओल से नाराज थे लोग

सनी देओल से पठानकोट और गुरदासपुर की जनता नाराज थी। इसकी वजह यह थी कि सनी देओल ने संसदीय क्षेत्र से दूरी बना रखी थी। यहां से भाजपा हमेशा सेलिब्रेटी चेहरे को उतारती आई है। मगर इस बार जनता की नाराजगी पर पार्टी ने स्थानीय चेहरे को मौका दिया।सनी देओल से पहले भाजपा यहां अभिनेता विनोद खन्ना को उतार चुकी है। इस बार इस सीट से क्रिकेटर युवराज सिंह के भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा थी। मगर बाद में युवराज सिंह ने इन खबरों का खंडन कर दिया था।

Back to top button