Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Photos: तब्बू ने सिजलिंग लुक से लगायी इंटरनेट पर आग

मुंबई – बॉलीवुड में अपनी अदाओं और अभिनय से सबका दिल जितने में कामयाब तब्बू किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। इस बार तब्बू अपने काम की वजह से नहीं लेकिन अपने सिजलिंग लुक की वजह से सुर्खियों में है।

View this post on Instagram

A post shared by Tabu (@tabutiful)

51 साल की उम्र में तब्बू का चार्म जरा भी फीका नहीं पड़ा है। तब्बू इन दिनों गोवा में वेकेशन मना रही है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने ऑल-टाइम फेवरेट गोवा से कई तस्वीरें शेयर की है। तब्बू की लेटेस्ट फोटोज से तो फैंस अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहे है। तब्बू पार्क में बैठकर घायल करने वाले पोज देती नजर आ रही है। एक तस्वीर में उन्हें समंदर के किनारे बलखाते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने वन पीस ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Tabu (@tabutiful)

इंडियन ब्यूटी तब्बू तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। तब्बू ने साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर 1994 में फिल्म ‘पहला पहला प्यार’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। तब्बू जल्द ही करीना कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘द क्रू’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण रिया कपूर ने किया है। इन दिनों सभी सितारे इसकी शूटिंग में व्यस्त है।

Back to top button