Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मास्क न लगाने पर ट्रोल हुईं प्रेग्नेंट सोनम कपूर

मुंबई – सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर की। इसके बाद से दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं। जिसमें दोनों एक इवेंट के लिए तैयार हुए नजर आए। इस इवेंट में सोनम और आनंद ने एक दूसरे का हाथ थामे एंट्री ली थी।

इस दौरान की सोनम की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन फोटोज पर सोनम को जमकर ट्रोल किया गया। जिसके बाद अब उनके पति आनंद ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल, हाल ही में आनंद ने भी इवेंट की सोनम के साथ की फोटोज शेयर की थीं। जिसमें दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने बिना वक्त लगाए प्रेग्नेंट सोनम कपूर को मास्क न लगाने को लेकर कमेंट किया। यूजर ने लिखा, “सोनम कपूर आप मास्क पहनो, क्योंकि आप प्रेग्नेंट हो, इसलिए केयरफुल रहो। कोविड अभी भी फैल रहा है।” आनंद ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी नजर आ रहे हैं।

आनंद आहूजा ने जैसे ही यूजर का कमेंट देखा। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, “हां उन्होंने मास्क पहना हुआ था। बस जब वह एंटर होने वाली थीं, तब उन्होंने निकाल दिया था। जब वह अंदर गईं तो उन्होंने दोबारा पहन लिया था।” इसके साथ ही आनंद ने नमस्ते वाली इमोजी भी बनाई। फोटोज में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर ने ब्लू सूट और व्हाइट फिट टॉप पहना हुआ है। इस आउटफिट में वह बेहद क्यूट लग रही हैं। इस सूट के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हुए थे। वहीं, आनंद अहूजा बेहद ही डैपर स्टाइल में नजर आ रहे हैं।

Back to top button