x
आईपीएल 2022खेल

धोनी ने 6 गेंदों में जीत लिए दिल, टी20 में दर्ज किया नया रिकॉर्ड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – गुरुवार को मुंबई के ब्रैबोर्न स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जब लखनऊ सुपर किंग्स से टक्कर लेने उतरी तो सबकी नजरें एक बार फिर अपने चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पर टिक गईं। ये आईपीएल में पहला मौका है कि धोनी चेन्नई की कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन कप्तानी छोड़ने के बाद से उनके बल्ले में अलग धार नजर आ रही है। सीजन के पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा। जबकि इस बार लखनऊ के खिलाफ मैच में सिर्फ छह गेंदों में फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने एक खास टी20 रिकॉर्ड भी बना दिया।

लखनऊ ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। चेन्नई की टीम बैटिंग करने उतरी और पहले रॉबिन उथप्पा ने शानदार 50 रनों की पारी खेली। जबकि उनके बाद मोइन अली ने 35 और शिवम दुबे ने 49 रनों की पारी से अपनी टीम को मजबूत स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया। अंबाती रायडू ने भी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बनाए।

इसके बाद धोनी पिच पर उतरे और उनके पास सिर्फ अंतिम के दो ओवर मौजूद थे। माही ने आते ही आवेश खान की पहली गेंद पर छक्का जड़कर फैंस का दिल जीता, जबकि दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। वो अंत तक पिच पर टिके रहे और उन्होंने 6 गेंदों में नाबाद 16 रनों की पारी खेली जिसमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे। फैंस को झूमकर खुश होने के लिए माही का इतना ही धमाल काफी था।

धोनी ने बनाया नया टी20 रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी ने इस दौरान एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया। वो अब टी20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने 349 टी20 मैचों में 7001 रन बना लिए हैं। ये हैं टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी..

1. विराट कोहली – 10326 रन

2. रोहित शर्मा – 9936 रन

3. शिखर धवन – 8818 रन

4. सुरेश रैना – 8654 रन

5. रॉबिन उथप्पा – 7120 रन

6. एमएस धोनी – 7001 रन

आईपीएल 2022 में धोनी अलग रंग में नजर आ रहे हैं, हालांकि कप्तानी छोड़ने के बावजूद रवींद्र जडेजा की मौजूदगी में अधिकतर फैसले धोनी ही लेते नजर आते हैं। आने वाले दिनों में धोनी क्या कमाल करते हैं देखना दिलचस्प होगा।

Back to top button