x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रणबीर कपूर ने मम्मी के गहने चोरी कर दिए इस लड़की को,सुन आलिया रह जाएगी हैरान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी फनकार टीम एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रही है। इस बार ये टीम टीवी पर नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर होगी। 30 मार्च से ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ शुरू होने जा रहा है और इसके कई वीडियोज के बीच पहले एपिसोड का भी प्रोमो आ गया है। ऐसे में साफ हो गया है कि पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इस दौरान इनकी लाइफ से जुड़े कई खुलासे भी होने वाले हैं। सामने आए प्रोमो में ही रणबीर कपूर के कई भेद खुल गए हैं, जो किसी और ने नहीं बल्कि उन्होंने खुद ही खोले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कपूर परिवार काटेगा कपिल के शो का रिबन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो हाल ही में जारी हुआ है और इसमें पहली बार कपूर परिवार किसी शो में साथ में दिखाई दे रही है।इसके साथ ही रणबीर , नीतू और रिद्धिमा जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो का रिबन कपूर परिवार ही काटने वाला है और ऐसे में कपिल फिर ये से रणबीर कपूर से रिद्धिमा के कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट में देने वाला किस्सा साझा करते हैं और इसी दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा कहा कि वहां पर मौजदू सारे लोग हंस पड़े और हैरान हो गए।

रणबीर कपूर ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में

रणबीर कपूर ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में खुलासा किया कि वह अपनी मां नीतू कपूर के जेवर चोरी कर चुके हैं। जब कपिल शर्मा ने एक्टर से इसके पीछे की मजबूरी पूछी तो उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड्स को इंप्रेस करने के लिए ऐसा करते थे। ये सुनकर कपिल शर्मा की हंसी छूट जाती है।इस पर रिएक्ट करते हुए रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कहती हैं, ‘हमारी पीढ़ी ने सबसे ज्यादा मजा किया है।’ इसके अलावा कपिल शर्मा ने ये भी खुलासा किया कि रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा के कपड़े भी चुराते थे। साथ ही रणबीर ने बताया कि वह अपनी बेटी राहा को वो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में लाने के लिए बेकरार हैं।

शो में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दें, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी साथ मिलकर लोगों का मनोरंजन करेगी। लंबे वक्त के बाद दोनों साथ आए हैं। इससे साफ है कि दोनों के बीच की दूरियां अब कम हो गई हैं। फिर से दर्शक सुनील ग्रोवर को गुत्थी के किरदार में देख पाएंगे। शो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी लोगों का मनोरंजन करेंगे।

Back to top button