x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली सभी आरोपों से हुए बरी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) के सुसाइड केस में सीबीआई की स्पेशल अदालत ने एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। पूरे 10 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत में यह फैसला सुनाया गया। कोर्ट ने एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। वहीं कोर्ट से फैसला पक्ष में आने के बाद सूरज पंचोली का पहला रिएक्शन आया है।

कोर्ट का फैसला अपने फेवर में आने के बाद सूरज पंचोली की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देते हुए एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है, “सच हमेशा जीतता है। जिया खान सुसाइड मामले में एक्ट्रेस की मां रबिया खान ने उनके प्रेमी सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे। रबिया ने एक्टर सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उस वक्त जिया खान और सूरज पंचोली एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिया की मां राबिया खान ने अदालत से कहा था कि हत्या का मामला है, न कि आत्महत्या का। हालांकि सबूतों की कमी के चलते बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले की नए सिरे से जांच कराने की मांग वाली राबिया की याचिका को पिछले साल खारिज कर दिया था।

जिया खान ने 3 जून 2013 को जुहू स्थित अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली थी। इस घटना में सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। जिया सुसाइड मामले की जांच मुंबई की जुहू पुलिस कर रही थी और जांच के दौरान 7 जून 2013 को जिया खान के घर से पुलिस को 6 पन्नों का हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने 11 जून 2013 को बॉलिवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

Back to top button