x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी के बदौलत हैं खूबसूरत, नहीं तो कब की हो जाती बूढी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : बॉलीवुड में भी कई ऐसी हसीनाएं हैं। जिन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का इस्तेमाल किया। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में भी बताने जा रहे हैं जो प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद पहले से ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा
अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा की पुरानी तस्वीरों और लेटेस्ट तस्वीरों को देखेंगे तो आपको भी फर्क नजर आएगा। प्रियंका ने खुद कहा है कि बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने होंठ और नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। आज प्रियंका बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं।

श्रुति हसन
साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. इस बात को उन्होंने खुद स्वीकार किया है और कहा है कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए चर्चित एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज भी इस उम्र में भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं, जैसे कोई यंग लेडी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।

कोएना मित्रा
बॉलीवुड का जाना माना चेहरा कोएना मित्रा ने भी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। लेकिन कोएना के साथ यह सबसे भयानक अनुभव था। दरअसल, इस प्लास्टिक सर्जरी के बाद कोएना का चेहरा खराब हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था।

राखी सावंती
कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत कई बार अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी भी करवा चुकी हैं। राखी ने सिर्फ फेशियल ही नहीं बल्कि ब्रेस्ट का ऑपरेशन भी कराया है। टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में वो कई बार ऐसा कह चुकी हैं.

आयशा टाकिया
कई फिल्मों में अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने भी फेशियल सर्जरी करवाई है। आयशा ने बताया कि उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है। जिसके बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल गया।

Back to top button