IPL : दिल्ली कैपिटल्स ने किया नए कप्तान का ऐलान,धाकड़ खिलाड़ी को किया रिप्लेस
नई दिल्ली – आईपीएल 2024 में कुछ टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान बदले हैं। अब इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शामिल हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने नए सीजन की शुरुआत से पहले अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है।
ऋषभ पंत ही आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान
दिल्ली कैपिटल्स ने इस बात की जानकारी दी की ऋषभ पंत ही आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे। आईपीएल 2024 के लिए डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया था।उन्होंने पिछले सीजन दिल्ली के लिए कप्तानी की थी. हालांकि, अब ऋषभ पंत आगामी सीजन में वापसी करने को तैयार हैं।वॉर्नर ने इससे पहले भी कई टी20 लीग में कप्तानी की थी।उन्होंने साल 2016 में आईपीएल में अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताबी जीत भी दिलाई थी।उस सीजन में वॉर्नर ने बल्ले से भी धमाल मचाया था।लेकिन दिल्ली के लिए अब तक पंत कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं।
आईपीएल नीलामी में दिल्ली की टीम ने कुछ बड़े खिलाड़ी
आईपीएल नीलामी में दिल्ली की टीम ने कुछ बड़े खिलाड़ी तो खरीदे, लेकिन टीम में अनुभव की काफी कमी है। ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप और कुमार कुशाग्र के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज खरीदे। अभिषेक पोरेल पहले से ही टीम के साथ हैं। इसके अलावा हैरी ब्रूक के रूप में मध्यक्रम का विस्फोटक बल्लेबाज भी खरीदा, लेकिन लीग शुरू होने से ठीक पहले हैरी ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया। ऐसे में टीम का मध्यक्रम अभी भी कमजोर है। वहीं, टीम के पास पृथ्वी शॉ का कोई बैकअप नहीं है। पृथ्वी पिछले सीजन बेहद खराब फॉर्म में रहे थे। साथ ही उनके साथ फिटनेस की समस्या भी है। लुंगी एनगिडी भी बाहर हो चुके हैं और फ्रेजर मैक्गर्क को उनका रिप्लेसमेंट बनाया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
ऋषभ पंत (कप्तान), अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, हैरी ब्रूक, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड वार्नर, ललित यादव, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, खलील अहमद, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, विक्की ओस्तवाल, रसिख सलाम, झे रिचर्डसन, ईशांत शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, कुमार कुशाग्र।