पटना : भोजपुरी सिनेमा की हॉट और दिलकश एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर चर्चा में रहती हैं। अक्षरा सिंह ऐसी अदाकारा हैं जिनके गाने यूट्यूब पर रोजाना धूम मचाते हैं और उनकी एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं।
अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने डांस से भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। यूट्यूब पर अक्षरा सिंह का एक डांस वीडियो काफी देखा जा रहा है।
अक्षरा सिंह का ये गाना है भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा 2 का ‘हमरा मरद चाही हॉर्न दबाने वाला हो’। इस गाने में अक्षरा सिंह डांस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह की अदाएं वाकई दर्शकों को दीवाना बना देंगी।
लाल रंग के गाउन में अक्षरा सिंह का अंदाज इतना हॉट है कि देखने वालों को पसीने आ जा रहे हैं। गाने में वह एक्टर संग रोमांस कर रही हैं। इस गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। जबकि इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने तैयार किया है।