x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली, अथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ शेयर की तस्वीर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में है। जहां उनके पति को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। अनुष्का आये दिन वह से तस्वीरें शेयर करती रहती है।

फ़िलहाल अभिनेत्री यूके में अन्य क्रिकेटरों की पत्नियों और उनके सहयोगियों के साथ घूम रही है। अनुष्का ने हालही में अपने इंस्टाग्राम हैंडलर के जरिये एक बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर की। तस्वीर में हम चार जोड़ों को देख सकते हैं। अनुष्का शर्मा – विराट कोहली, अथिया शेट्टी – केएल राहुल, इशांत शर्मा – प्रतिमा शर्मा और उमेश यादव – तान्या वाधवा। साथ ही बेबी वामिका भी तस्वीर में दिखायी दे रही है। भिनेत्री ने इस खूबसूरत तस्वीर को कैप्शन दिया ” दुर ‘हम’ साथ साथ है। ”

ये तस्वीर इस बात का और सबूत है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल कपल है। एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल के इश्क के चर्चे इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में घूम रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। उनकी एक साथ तस्वीरें भी सामने आती है, लेकिन अभी तक आथिया या के एल राहुल ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। फ़िलहाल एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।

Back to top button