x
मनोरंजन

मीका सिंह को मिली दुल्हनिया,इस हसीना संग लेगे फेरे!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अपना जीवन साथी तलाशने के लिए मीका सिंह ने स्वयंवर भी रचा था, जो कि स्टार भारत पर टेलीकास्ट हो रहा है। उनके स्वयंवर में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लड़कियां आई थीं। खास बात तो यह है कि हर किसी ने अपने-अपने तरीके से मीका सिंह (Mika Singh) को इंप्रेस करने की कोशिश की और उन्हें अपना दूल्हा बनाने का भी प्रयास किया। वहीं हाल ही में मीका सिंह को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है कि उन्होंने अपनी दुल्हनिया चुन ली है और वह हसीना चंडीगढ़ की रहने वाली है।

वह हसीना कोई और नहीं बल्कि नीत महल हैं। बताया जा रहा है कि नीत महल ने एक टास्क के दौरान अपनी कुकिंग स्किल्स के जरिए मीका सिंह (Mika Singh) को प्रभावित किया था। उन्होंने मीका के लिए खीर बनाई थी, जो कि बॉलीवुड सिंगर को खूब पसंद भी आई। इसके अलावा भी कई टास्क में नीत महल ने मीका सिंह का खूब दिल जीता था। ऐसे में माना जा रहा है कि मीका सिंह की होने वाली दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि नीत महल हैं।

हाल ही में ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में आकांक्षा पुरी की एंट्री हुई थी। उनकी ग्रैंड एंट्री से बाकी कंटेस्टेंट भी हैरान रह गई थीं। एक्ट्रेस का पहले भी बॉलीवुड सिंगर के साथ नाम जोड़ा गया था, क्योंकि उनकी और बॉलीवु सिंगर की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

नीत महल पेशे से एक मॉडल तो हैं ही, साथ ही एक अच्छी सिंगर भी हैं। ऐसे में उनके पास यह एडवांटेज भी था कि वह मीका सिंह (Mika Singh) को काफी अच्छे से जानती थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ (Swayamvar: Mika Di Vohti) में बाकी लड़कियों को कड़ी टक्कर भी दी।

Back to top button