x
खेल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना पर 4-3 से जीत दर्ज की


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

भुवनेश्वर: अर्जेंटीना के खिलाफ प्रो हॉकी लीग के दूसरे मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंदीप सिंह के आखिरी मिनट में किए गए गोल की बदौलत 4-3 से जीत हासिल की। हार्दिक सिंह और जुगराज सिंह के गोल की बदौलत भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, अर्जेंटीना फिर मैच में लौट आया और एक समय में स्कोर 3-3 था। लेकिन मंदीप ने आखिरी मिनट में गोल कर भारत को जीत दिला दी।

इस जीत के साथ भारत प्रो लीग की अंक तालिका में शीर्ष पर है। भारत के 8 मैचों में पांच जीत के साथ 16 अंक पर हैं। नीदरलैंड 6 मैचों में चार जीत के साथ 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। जर्मनी ने 6 मैच खेले हैं और उसने 4 मैच जीते हैं। उसके 12 अंक हैं।

इससे पहले कल खेले गए पहले मैच में भारत को पेनल्टी शूटआउट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। भारत अब इंग्लैंड के साथ 2 और 3 अप्रैल को खेलेगा।

Back to top button