x
खेलट्रेंडिंग

WWE स्टार और हॉलीवुड ऐक्टर जॉन सीना ने एमएस धोनी की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके चाहने वालों की दीवानगी उनके लिए कम नहीं हुई। दुनिया भर में उनके चाहने वाले हैं। विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। डब्लूडब्ल्यूई सुपर स्टार और हॉलीवुड ऐक्टर जॉन सीना भी धोनी के फैन हैं। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की एक फोटो अपलोड की है। सोशल मीडिया में ये फोटो काफी वायरल हो रही है। धोनी के फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by John Cena (@johncena)

जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की है। उसमें धोनी किसी से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर अपने कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’वाह बेटे वाह’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,’तुमसे हाथ मिलाते हुए’। एक यूजर ने लिखा,’परिचय की जरूरत नहीं है’। एक यूजर ने लिखा,’जब थाना सीना से मिले।’ जॉन सीना इससे पहले विराट कोहली की तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर चुके हैं।

Back to top button