Indian Army में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
नई दिल्ली – भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) 07 सितंबर से 23 सितंबर 2021 के बीच अहमदनगर राहुरी के भारतीय सेना महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ में भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। ये सेना भर्ती रैली सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक ट्रेड्समैन (10वीं पास), सोल्जर ट्रेड्समैन (8वीं पास), सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (विमानन / गोला बारूद परीक्षक), सैनिक नर्सिंग सहायक या नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा के चयन के लिए आयोजित की जा रही है।
इस सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यानी आज 09 जुलाई 2021 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इस रैली में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की एंट्री गेट सुबह 4 बजे से 9 बजे तक ही खुला रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार इस रैली में शामिल होने के लिए आवदेन 09 जुलाई 2021 से भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2021 है। 22 अगस्त के बाद इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं किया जा सकता है।