x
बिजनेस

हर हफ्ते की 6000 करोड़ रुपये की कमाई करते है गौतम अडानी! पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा बढ़ी संपत्ति


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति जुटाई है। एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार अडानी ने पिछले साल हर सप्ताह अपनी संपत्ति में छह हजार करोड़ रुपये जोड़े। इस दौरान उनकी संपत्ति में 49 अरब डालर (लगभग 3733 अरब 97 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये) का इजाफा हुआ है।

अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय और एशियाई हैं। उनकी कुल संपत्ति 81 अरब डॉलर (6172 अरब 68 करोड़ 60 लाख रुपये) है। वह मुकेश अंबानी से पीछे हैं जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। 103 अरब डॉलर (लगभग 7849 अरब 21 करोड़ 80 लाख रुपये) की संपत्ति वाले अंबानी अकेले भारतीय हैं जिन्हें 2022 एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के शीर्ष 10 में जगह मिली है। अंबानी की संपत्ति में पिछले एक साल में 24 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।

नाइका की संस्थापक फाल्गुनी नायर हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में पहली बार शामिल होने वालों में सबसे अमीर हैं। उनकी संपत्ति 7.6 अरब डॉलर (लगभग 579 अरब 17 करोड़ 32 लाख रुपये) है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में कुल 215 अरबपति हैं। साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे अधिक अरबपतियों वाला देश भी बना हुआ है। चीन में अरबपतियों की संख्या 1133 और अमेरिका में 716 है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर पांच साल में अरबपतियों की संख्या दोगुनी हो रही है।

पिछले 10 वर्षों के दौरान भारतीय अरबपतियों ने अपनी कुल संपत्ति में लगभग 700 अरब डॉलर जोड़े हैं। यह राशि स्विट्जरलैंड की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के बराबर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की जीडीपी का दोगुनी है।

Back to top button