x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

समलैंगिक विवाह के पक्ष में विवेक अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान,जाने आखिर मामला क्या है।


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर फिल्म मेकर ने अपने विचारों को खुले रूप से साझा किया है और हाल ही में अपनी नई पोस्ट में समलैंगिक विवाह की वकालत की है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। द कश्मीर फाइल्स’ के फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। विवेक समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते नजर आते हैं, और इसे लेकर वह ट्रोल्स का शिकार भी हो जाते हैं।

अब हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने सेम सेक्स मैरिज को शहरी अवधारणा बताए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि समलैंगिक विवाह शहरी अवधारणा नहीं है। यह कोई अपराध नहीं है। यह समाज की जरूरत है।फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें लिखा है कि ‘केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सेम सेक्स मैरेज एक शहरी अवधारणा है, जो देश के सामाजिक परिवेश से बहुत दूर है। सेम सेक्स मैरेज का विस्तार एक नई संस्था का निर्माण करेगा।’

इससे पहले भी अभिनेता मीडिया को दोहरे रवैये पर भी तंज कस चुके हैं और डायरेक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘आपराधिक अवमानना मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में कल के केस पर मेरा बयान। जिस तरह से कुछ पक्षपाती मीडिया और राजनीतिक दलों द्वारा मेरे खिलाफ खबर पेश की गई वो पूरी तरह से गलत है। विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म के अलावा अपने तीखे बयानों के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों वह भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में नजरबंद सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को रिहा करने से संबंधित तत्कालीन न्यायमूर्ति व वर्तमान ओडिशा मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर पर टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में हैं।

Back to top button