Close
खेल

Tokyo Olympics 2020: बजरंग पुनिया ने रूस के खिलाड़ी को हरा कर जीता कांस्य पदक

टोक्यो – टोक्यो ओलंपिक में आज कुश्ती मुकाबले में देश की निगाहें भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया पर थी। सेमीफाइनल मुकाबले में हार के साथ बजरंग पूनिया का गोल्ड मेडल का सपना टूट गया था। लेकिन पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कजाकिस्तान के दौलेट नियाज़बेकोव 8-0 से हराया।

बजरंग पूनिया आज रूस ओलंपिक समिति के गादजिमुराद रेशिदोव के खिलाफ मैट पर उतरें थे। शुक्रवार को पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में पूनिया को अजरबैजान के हाजी अलियेव के हाथों 5-12 से हार का सामना करना पड़ा था। बजरंग की शुरुआत अच्छी रही थी, मगर बाद में हाजी ने वापसी करते हुए पहले पीरियड में 1-4 से पछाड़ दिया था।

सबकी निगाहें भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर टिकी है। अदिति अशोक सबको चौंकाते हुए खामोशी से मेडल के करीब पहुंची हैं। वो लगातार तीसरे और चौथे स्थान पर बनी हुई है। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा नजरें स्वर्ण पदक हासिल करने पर हैं। वह इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे है।

Back to top button