x
भारतराजनीति

ममता दीदी ने कहा ‘BJP से लड़ने में नाकाम रही कांग्रेस और अब हमारी जिम्मेदारी’


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कलकाता – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव जीतकर अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी को सुरक्षित कर ली। आपको बता दे की इस साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वो नंदीग्राम सीट से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से हार गईं थी। जिसके चलते मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उनका इस सीट पर जीत हासिल करना बेहद जरूरी था।

ममता बनर्जी और उनकी पार्टी अब खुलकर कांग्रेस पर हमला बोल रही है। ममता बनर्जी ने पार्टी के मुखपत्र “जागो बांग्ला” के दुर्गा पूजा संस्करण के एक लेख में ममता बनर्जी ने लिखा की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में बुरी तरह विफल रही है, इसलिए भारत के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को ‘फासीवादी’ भगवा पार्टी को हटाकर एक नया भारत बनाने की जिम्मेदारी दे दी है। टीएमसी अब भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की मुख्य सूत्रधार बनना चाहती है।

ममता बनर्जी ने आगे लेख में लिखा कि भाजपा विधानसभा चुनावों में अपनी हार को पचा पाने में विफल रही है और प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। अभी टीएमसी के सामने एक नई चुनौती है- दिल्ली की पुकार। इस देश के लोग जनविरोधी नीतियों से राहत चाहते हैं और राजनीति और फासीवादी ताकतों की हार। विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के बाद ममता बनर्जी ने जुलाई में दिल्ली का दौरा किया और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी दलों के गठबंधन को एक साथ लाने के तरीकों का पता लगाने के लिए विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत की थी।

ममता बनर्जी की टीएमसी ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है और सीनियर कांग्रेस नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। टीएमसी त्रिपुरा में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने पर भी नजर गड़ाए हुए है। गोवा और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2022 और 2023 में होने है। दीदी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा की यह हकीकत है कि हाल के दिनों में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में विफल रही है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में यह साबित हो गया है। अगर आप केंद्र में टक्कर नहीं दे सकते हैं, तो इससे जनता का विश्वास टूट जाता है। भाजपा को कुछ राज्यों में वोट मिले, मगर हम इस बार ऐसा नहीं होने दे सकते।

कांग्रेस को वास्तविकता को समझना और स्वीकार करना होगा अन्यथा गठबंधन में अंतर होगा। इस बार अखिल भारतीय स्तर पर भाजपा विरोधी ताकत बनाने में कोई अंतर नहीं होना चाहिए, कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हालांकि, यह संकेत देते हुए कि टीएमसी केंद्र में भाजपा सरकार को हटाने के लिए प्रेरणा शक्ति (ड्राइविंग फोर्स) बनने के लिए तैयार है। देश के लोगों को इस (टीएमसी) मॉडल में विश्वास है। हमें सबसे व्यावहारिक मॉडल पेश करना है जो भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकता है। टीएमसी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में एक कदम पीछे नहीं हटेगी।

Back to top button